अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी CIA
पलवल। सीआईए स्टाफ होडल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी दीपक निवासी बेढा पट्टी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को भगत सिंह निवासी भुलवाना को एक देशी कट्टा और 21 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और जांच में हथियार सप्लायर दीपक का नाम सामने आया। सीआईए टीम ने 24 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और ठिकानों का पता लगाया जाएगा।
Palwal, Palwal | Aug 25, 2026