बीकानेर: कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला सुरक्षा सलाह केंद्रों व सखी वन स्टॉप सेंटर में प्राप्त प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारित करवाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय केंद्रों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को अस्थायी आश्रय, कानूनी व चिकित्सा परामर्श, रोजगार, प्रशिक्षण व काउंसलिंग जैसी अन्य सहायता प्रदान की जाए।