सदर: रामनगर पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिरों को किया गिरफ्तार
रामनगर पुलिस ने महिला से चैन स्नैचिंग करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की चेन, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 3 मई 2026 को ढुंढराज पुलिया भीटी क्षेत्र में की गई।