नवाबगंज: बाराबंकी में होम्योपैथिक डॉक्टर के क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप, महिला के कान का पर्दा फटने पर विभाग ने शुरू की जांच
बाराबंकी जिले में कथित चिकित्सीय लापरवाही का एक मामला सामने आया है। गले में दर्द का इलाज कराने पहुंची एक महिला के कान का कथित तौर पर गलत उपचार किया गया, जिससे उसका कान का पर्दा फट गया। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि महिला को गले में दर्द की शिकायत थी, लेकिन डॉक्टर ने उसके कान का इलाज शुरू कर दिया।