बहराइच: बंजारी मोड़ के पास संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की हुई मौत, परिजनों ने निजी चिकित्सालय में गलत ऑपरेशन से मौत का लगाया आरोप
कोतवाली देहात क्षेत्र के टेड़वा बसंत निवासी त्रिभुवन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने निजी चिकित्सालय में गलत ऑपरेशन से मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।