बहराइच: दुनक्का के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर,हादसे में व्यक्ति हुआ घायल
जिले के दुनक्का के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बुधई पुत्र लेंगड़ पैदल रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।