मंझनपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को करारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सर्विलांस से दबोचा गया
करारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 मार्च 2026 को थाना करारी में वादिनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त समीर पुत्र शरीफ उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।