कोल: नगर आयुक्त ने रावण दहन से पहले नुमाईश ग्राउंड में तैयारियों का लिया जायज़ा, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Koil, Aligarh | Oct 2, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के नुमाइश ग्राउंड में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के द्वारा रावण दहन से पहले रावण दहन स्थल पर पहुंचकर तैयारीयो का जायजा लिया गया।जिसके उपरांत नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को लाइट लगाने तथा साफ सफाई के दिशा निर्देश दिए हैं। नगर निगम के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।