हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत छात्र छात्राओं को बताये गये बचाव के तरीके
अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत श्री गायत्री विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, मधु महाराज इंटर कॉलेज में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को आग से बचाव के तरीको से अवगत कराया। साथ ही आग लगने पर कैसे सुरक्षित बचा जाए इसके टिप्स दिए। फायर ब्रिगेड अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मना रहा है यह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलना है।