हमीरपुर: अपर एसपी ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर अधबने अवैध उपकरण किए बरामद
जलालपुर पुलिस ने चंदा डेरा रोड पथरी के जंगल में बबूल के पेड़ के नीचे एक अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 19 बने व अधबने तमंचा और एक छह राउंड की रिवॉल्वर के साथ असलहा बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।