सरोजनी नगर: कानपुर रोड पर अवैध कट बंद किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों पर दर्ज की FIR
कानपुर रोड पर चिल्लावां गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवैध कट बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन और सड़क जाम करने के मामले में आज शनिवार की रात 8:00 बजे लगभग पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सरोजनी नगर थाने के उप निरीक्षक अवनीश वर्मा ने इस संबंध में तीन नामजद सहित करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।