बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र में अपहरण मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को SSP ने किया निलंबित
थाना सिरौली के गांव चंदूपुरा शिवनगर में मुस्लिम प्रेमी के घर पर पथराव, लिंटर तोड़ने और आग लगाने के मामले में लापरवाही के आरोप में एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। डीसीआरबी के इंचार्ज रवि कुमार को सिरौली का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है।