बरेली: मीरा की पेठ में दबंग ने युवक के सिर पर लोहे की रोड मार कर किया घायल
बारादरी थाना क्षेत्र के मीरा की पेठ पर दबंग द्वारा एक युवक के सिर पर लोहे की रोड से हमला कर दिया गया। इसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले की तलाश शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।