बरेली: जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला कांवड़ियों का जत्था ,तिरपाल से ढका गया धर्मस्थल
बरेली के जोगी नवादा में बवाल की वजह बने कांवड़ जत्थे की अनुमति को इस बार ऐन मौके पर निरस्त कर दिया गया। दूसरा जत्था रविवार दोपहर धूमधड़ाके के साथ निकाला गया। इस दौरान उस धर्मस्थल को तिरपाल से ढक दिया गया, जहां पिछली साल रंग डालने की वजह से विवाद शुरू हुआ था।पिछली साल दो महीने के सावन में जोगी नवादा में खासा बवाल हुआ था।