बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में दबंग ने व्यक्ति को खौलते हुए तेल की कढ़ाई में दिया धक्का,
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पस्तौर में दबंग ने एक व्यक्ति को खौलते हुए तेल की कढ़ाई में धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मामले में छानबीन शुरू कर दि है।