बिरनी: आचार्य दीदियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, थाना प्रभारी ने सुरक्षा का भरोसा दिया
Birni, Giridih | Aug 25, 2026 बिरनी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिरनी थाना परिसर में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावपूर्ण नजारा देखने को मिला। एकल विद्यालय की आचार्य दीदियों ने बिरनी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज समेत समस्त पुलिस पदाधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थाना परिसर में आत्मीय माहौल बना रहा। आचार्य दीदियों ने पुलिसकर्मियों के