प्रतापगढ़: मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, प्रतापगढ़ के 4 आरोपी गिरोह से जुड़े
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में नई आबादी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत वर्मा (50) निवासी सृष्टि परिसर, भंवरकुआ रोड, इंदौर, मोना सेन (48) निवासी नं