पटना ग्रामीण: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव ने भरा नामांकन, 5 जुलाई को होगा औपचारिक ऐलान
सोमवार की दोपहर 12 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूरे परिवार के साथ राजद ऑफिस पहुंच अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान राबड़ी देवी,तेजस्वी यादव समेत पूरा लालू परिवार मौजूद रहे। पटना राजद कार्यालय में नामांकन के लिए भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी जुटे और लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।