पटना ग्रामीण: ₹10 लाख नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार, पटना SSP ने दी जानकारी
राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी और रुपए नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने धमकी देने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। रविवार शाम करीब 5:00 बजे मामले की जानकारी पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने दी है।