जींद: जींद कोर्ट के पीछे रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास का पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास
Jind, Jind | Feb 26, 2024 शहर में कोर्ट परिसर के पीछे स्थित रेलवे फाटक पर बनने जा रहे अंडरपास का आज सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शिलान्यास किया। इस मौके पर फाटक के समीप ही एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर समेत कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया।