बिहारीगंज: चोरी का सोना खरीदने के आरोप में बिहारीगंज से युवक गिरफ्तार
मधेपुरा के बिहारीगंज में चोरी का सोना खरीदने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार। गिरफ्तार युवक की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। पूर्णिया के अकबरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को गुदड़ी बाजार स्थित ओमप्रकाश ज्वेलर्स की दुकान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ अकबरपुर ले गई।