कुरावली: एसपी के निर्देश पर कुरावली थानाध्यक्ष ललित सिंह भाटी ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर सोमवार को कुरावली थाना अध्यक्ष ललित सिंह भाटी ने पुलिस बल के साथ बैंकों को चेक करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं संदिग्धों को चेक करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने का काम किया है।