चायल: नोहरी का पूरा में विधायक पूजा पाल के साथ कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’,कार्यकर्ता रहे मौजूद
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक के ग्राम पंचायत नोहरी का पूरा स्थित सर्वजीत सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण सुना गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।