मंडला: नेशनल हाईवे-30 पर तिंदनी के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम तिंदनी के पास मंगलवार सुबह 9 बजे करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मंडला भेजा गया है।