अरवल: जिला कांग्रेस कमेटी का हुआ विस्तार, लालमणी बनी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
Arwal, Arwal | Apr 27, 2025 जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए रविवार दोपहर 1:00 बजे जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा द्वारा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में लालमणि की नाम की घोषणा की गई। घोषणा के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि लालमणि पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। महिलाओं को गोलबंद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।