मढ़ौरा: मिर्ज़ापुर चौक पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर चला
Marhaura, Saran | May 12, 2026 मंगलवार की दोपहर एक बजे से प्रखंड के मिर्जापुर चौक के अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस संबंध में कार्यवाई का नेतृत्व कर रहे राजस्व अधिकारी सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि वरिय अधिकारियों के निर्देश पर मिर्जापुर चौक के अतिक्रमण को मुक्त कराया गया और 28 छोटे बड़े दुकानो को हटाया गया।