नावकोठी: नावकोठी में जनगणना का कार्य शुरू, पर्यवेक्षक और प्रगणक बना रहे हैं नजरी नक्शा
नावकोठी में जनगणना कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया। प्रथम तीन दिन क्षेत्र में पर्यवेक्षक और प्रगणक घूम घूम कर मकान सूचीकरण एवं नजरी नक्शा तैयार करेंगे। यह जानकारी चार्ज अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने दी। सोमवार से मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल मकान का गणना प्रारंभ होगा।