बांधवगढ़: उमरार डेम और कैनल की सफाई से बढ़ेगी जल क्षमता, जल गंगा अभियान बना जन-आंदोलन
उमरिया जिले में जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का सकारात्मक असर अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल और कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के मार्गदर्शन में जल संसाधन विभाग ने उमरार डेम और उससे जुड़ी कैनल की व्यापक साफ-सफाई कराई। इस अभियान के तहत डेम और कैनल में जमी गाद, कचरा और जल प्रवाह को साफ सफाई की गयी ।