सिरोही: रामझरोखा मैदान में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ
Sirohi, Sirohi | Jun 6, 2026 रामझरोखा मैदान में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह शुरू हुआ। भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और संतों ने भाग लिया। कथावाचक आचार्य राधारमण श्रीवृदांकुंड नंदगांव वाले भी यात्रा में शामिल रहे। पहले दिन उन्होंने अधिक मास के महत्व बताया।