बहराइच: धरसवां व बहादुरचक मतदान केन्द्रो का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
चितौरा ब्लॉक के मतदान केंद्र धरसवां व बहादुरचक का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केदो पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जायजा लिया साथ ही ग्रामों में योजनाओं की जमीनी क्रियान्वयन का हाल जाना। औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।