बिलग्राम: तेरिया भवानीपुर गांव में ट्रैक्टर विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, सिपाही से धक्कामुक्की
Bilgram, Hardoi | Jun 30, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र के तेरिया भवानीपुर गांव में ट्रैक्टर विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस अपनी वैधानिक कार्रवाई कर रही थी तभी कुछ लोगों ने सिपाही के साथ अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला धक्का मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है