बांसगांव: हटवा गाँव के शिव मंदिर पर चल रहे रामलीला के तीसरे दिन ताड़का का बध होते ही पांडाल श्रीराम के जयघोष से गूंजायमान हुआ
गगहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवा के शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे श्री श्री रामलीला के तीसरे दिन रविवार को ताड़का वध, मारीच वध और अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। ऋषि विश्वामित्र अयोध्या के राजा दशरथ के पास गए और उन्होंने कहा कि हे राजन राक्षसों द्वारा वन में तपस्या कर रहे ऋषि मुनि और साधु संतों को प्रताड़ित किया जा रहा है राक्षस उनके यज्ञ को विध्वंस कर दे।