बांसगांव: उरुआ थाना क्षेत्र के पतरैठा गाँव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि पर मारपीट करने का लगाया आरोप, सीओ को मिली जांच
बाँसगाँव तहसील अंतर्गत आने वाले उरुआ थाना क्षेत्र के पतरैठा गाँव बीते कई दिनों से नाली निकालने की समस्या बनी हुई है। गाँव के जितन, रामबहाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पहुंचकर बताया था की पतरैठा के ग्राम प्रधान रामकवल यादव व उनके लोगों द्वारा कुछ लोगों को मारने का प्रयास किया गया।