पचरुखी: पूर्व के कांड में वर्षों से फरार अभियुक्त अतरसुआ गांव से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सराय थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव से पूर्व के कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अतरसुआ गांव निवासी परशुराम साह का पुत्र दीपक साह बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दीपक साह पचरुखी सराय थाना कांड संख्या 139/2022 का नामजद अभियुक्त है।