पचरुखी: पचरुखी ई-किसान भवन में कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
खरीफ महा अभियान 2024 -25 को लेकर मंगलवार को पचरुखी ई किसान भवन में कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कर्मशाला का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आज के कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को कई प्रकार की जानकारियां दी गईं।