पचरुखी: श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर जिटपट्टी गांव से निकाली गई भव्य कलश यात्रा
श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर सोमवार को जिटपट्टी गांव से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली यह कलश यात्रा जसौली बदलहाता, शेखपट्टी, मानसिह टोला होते हुए बड़रम शिवालय स्थित सरोवर पर पहुंची। जहां विधिवत पूजन के बाद जलभरी की गई। पुनः यह कलश यात्रा बड़रम गांव होते हुए महायज्ञ स्थल पर पहुंची।