पचरुखी: नथनपुरा गांव के समीप वाहन की टक्कर से एक महिला की हुई मौत व दो घायल, ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम
पचरुखी प्रखंड के नथनपुरा गांव में मंगलवार को दो महिला व एक युवती शौच करने जा रही थी। उसी दौरान अनियंत्रित पिकअप वाहन ने तीनों को धक्का मार दिया।जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। एक महिला व एक युवती घायल हो गई है। मृतका महिला की पहचान नथनपुरा गांव निवासी नूतन देवी एवं घायलों की पहचान अनिशा कुमारी एवं पिंकी देवी के रूप में हुई है।