पचरुखी: राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय गोपालपुर में हुई चोरी को लेकर प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई प्राथमिकी
राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय गोपालपुर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में प्रधानाध्यापिका संजू देवी के आवेदन पर सोमवार को पचरुखी थाना कांड संख्या 224/24 दर्ज की गई है। पुलिस को दिए आवेदन ने प्रधानाध्यापिका ने बताया है कि 26 मई को जब वह विद्यालय गईं तो देखा कि ताला टूटा हुआ है व साउंड बॉक्स, गैस सिलेंडर, MDM के बर्तन आदि की चोरी कर ली गई है।