चित्रकूट: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली आज
चित्रकूट। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 11 अक्टूबर 2026 को बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।
यह बाइक रैली थाना कोतवाली कर्वी से शाम 5 बजे निकाली जाएगी। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे।
इस अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, उनके अधिकारों की जानकारी देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।