लाडपुरा: DM ने जवाहर नगर स्थित एलन समुन्नत कैम्पस में छात्रों व उनके परिजनों से किया संवाद
Ladpura, Kota | May 5, 2025 जिला प्रशासन के कामयाब कोटा एवं कोटा केयर्स अभियान के तहत जिला कलक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी ने सोमवार दोपहर 12 बजे को जवाहर नगर स्थित एलन समुन्नत कैम्पस में स्टूडेंट्स व उनके परिजनों से संवाद किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को नीट परीक्षा में आए अब तक के सबसे कठिन प्रश्नपत्र और आगे की तैयारी के बारे में समझाया।