फिरोज़ाबाद: फीरोजाबाद में झगड़ों पर पुलिस का एक्शन, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया कोर्ट
फीरोजाबाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना दक्षिण पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार दोपहर 12 बजे करीब अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही हुई।