जयपुर: जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने 1 मई से शुरू किए गए सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 30 मई तक 40,718 चालकों के चालान किए
Jaipur, Jaipur | May 31, 2026 जयपुर ट्रेफिक पुलिस की ओर से 1 मई से शुरू किए गए सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 30 मई तक 40 हजार 718 वाहनों के चालकों के चालान कर चुकी है। जयपुर ट्रेफिक पुलिस के द्वारा कारों पर लगी ब्लैक फिल्म अवैध मोडिफिकेशन कारों के अन्य वाहनों के आगे बंपर पर स्टील शीट लगाना में बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर शराब पीकर वाहन चलाना और तेज गति वाहन चालकों के चालान किए गए।