आज़मगढ़: गोपाल हत्याकांड में हिंदू संगठनों का आक्रोश, राज्यपाल को डीएम के माध्यम से भेजा ज्ञापन, दोषियों को फांसी देने की मांग
ग्रेटर नोएडा के बनवारी वास गांव में गोपाल शर्मा की हत्या के मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ और ब्राह्मण सभा के नेतृत्व में आक्रोश व्यक्त किया गया संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है गोपाल शर्मा की हत्या की घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया