सांगोद: सांगोद में कृषि आदान विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, नई कार्यकारणी की घोषणा की
Sangod, Kota | Apr 28, 2026 सांगोद में कृषि आदान विक्रेताओं की समस्याओं और मांगों को लेकर क्षेत्र के सभी विक्रेता हड़ताल पर रहे। एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को सांगोद में दुकानों को पूरी तरह बंद रखा गया। विक्रेताओं ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार जतिन दिनकर को सांय 4बजे ज्ञापन सौंपा। इससे पहले चैतन्य हनुमान मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई।