रेवदर: रेवदर के नागाणी गांव में बंद मकान में लगी आग, घरेलू सामान और जेवरात जलने की सूचना, परिवार शादी समारोह में गए थे
Reodar, Sirohi | May 8, 2026 रेवदर उपखंड क्षेत्र के नागाणी गांव में एक बंद मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना तालाब के पास स्थित एक घर की बताई जा रही है, जहां अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।जानकारी के अनुसार आग लगने के समय परिवार के सदस्य किसी शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान बंद मकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।