संतकबीरनगर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत गांव-गांव ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों में पम्पलेट बांटे और हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए। महिलाओं से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई।