सोमलसर के पास सड़क हादसा, युवक घायल
#नोखा के सोमलसर गांव के निकट कार और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि होटल से निकलते समय कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक गति अवरोधक पर लगे लोहे के बैरिकेड में फंस गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर जांच में जुटी है।
Bikaner, Bikaner | Jun 24, 2026