नानपारा: बंजरिया के ग्रामीण ने मुख्य दरवाजे के सामने टूटी नाली को बनवाने की लगाई गुहार
ब्लाक बलहा के ग्राम ग्राम बंजरिया के ग्रामीण किशोरी सिंह ने खंड विकास अधिकारी से मुख्य दरवाजे के सामने टूटी पड़ी नाली के बनवाने की गुहार लगाई है ग्रामीण का आरोप है कई बार शिकायती पत्र देने के बावजूद भी नाली नहीं बनाई गई जिससे घर के अंदर जाने आने में जरा सी चौक से गिरकर चोटिल हो जाने की बात कही है ग्रामीण ने खंड विकास अधिकारी से नाली बनवाने की मांग की है।