इंदौर: भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी हुए फोन का इस्तेमाल कर रही साइबर फ्रॉड गैंग, क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा
Indore, Indore | Feb 24, 2025 इंदौर से लगातार चोरी हो रहे फोन की लोकेशन अलग-अलग राज्यों में मिल रही है, इंदौर की मंडी से कुछ दिन पहले चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन भी पश्चिम बंगाल में मिली थी। जिसमें क्राइम ब्रांच को यह जानकारी मिली है कि यह चोरी के मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी करने वाले गिरोह तक पहुंच रहे है। जिसमें चोरी के मोबाइल के साथ किराए के बैंक खाता भी दिलाए जा रहे है।