शिवपुरी नगर: अधूरी रह गई खुशियां: साखनौर में सिंध नदी ने ली दो युवकों की जान,एक बहन का इकलौता सहारा था,दूसरे के घर बजने वाली थी शहनाई
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम साखनौर में रविवार दोपहर सिंध नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपने साथियों के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे गड्ढों में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। मृतकों की पहचान प्रद्युम्न पुत्र गोपाल शर्मा (20) निवासी जगतपुर, कोलारस और सादिक खान पुत्र बाबू खान